UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा में लिखी जाएगी यूपी के विकास की गाथा, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी पूरी जानकारी

UPITS Event Highlights

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के विकास गाथा ग्रेटर नोएडा से लिखी जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 को लेकर पूरी जानकारी दी है। यह ट्रेड शो 21 सितंबर 2023 से 25 सितंबर 2023 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा ट्रेड शो होगा, जहां पर विकास की गाथा लिखी जाएगी। पिछले कुछ सालों के दौरान उत्तर प्रदेश ने जो कामयाबी हासिल की है, उसको इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाया जाएगा। इस मेले में केवल उत्तर प्रदेश के लोग अपना स्टॉल लगाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ट्रेड शो का उद्घाटन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि यह ट्रेड शो 21 सितंबर से शुरू होगा। मेले का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। उनके अलावा केन्द्र सरकार से भी काफी दिग्गज मौजूद हो सकते हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 में 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे। सभी स्टॉल हॉल नंबर-1 से हॉल नंबर-15 में लगेंगे।

सभी के लिए एक अच्छा अवसर : मनीष वर्मा

डीएम ने बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और अगले पांच सालों के भीतर एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योगदान देगा। यह एक केवल ट्रेड शो नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और विरासत इसमें दिखाई देगी। यह प्रदेश में नवाचार और विकास का प्रमाण है, जो भविष्य की दिशा सुनिश्चित करेगा। यह राज्य की कला, शिल्प, सांस्कृतिक और व्यंजनों के साथ तालमेल बैठाने का भी एक अच्छा अवसर है।

10 लाख लोगों के आने की उम्मीद

कार्यक्रम में आने के लिए अब तक 7,000 बिजनेस क्लास बुक हो चुकी है। केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी नागरिक भी इस मेले में पहुंचने के लिए दिलचस्पी रख रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश के इस पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एक लाख बिजनेस क्लास लोगों के आने की उम्मीद है।

स्रोत : https://shorturl.at/crsD6

Recent News