Download Your Event Photos

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के सफल आयोजन को लेकर जायजा लेने इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे मंत्री बृजेश सिंह

UPITS 2023 Logo

ग्रेटर नोएडा (05/09/2023): आगामी 21 से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के प्रथम इंटनेशनल ट्रेड शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के विशाल परिसर में होने जा रहा है। ट्रैड शो की व्यवस्थाओं को लेकर आज मंगलवार, 5 सितंबर को लोक निर्माण विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का दौरा किया।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे उत्तर प्रदेश प्रथम इंटनेशनल ट्रेड शो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही एक मीटिंग कर संबंधित अधिकारियों को ट्रेड शो का उद्घाटन करने आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए।

इस अवसर पर अमित मोहन प्रसाद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एमएसएमई भारत सरकार; जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा; दादरी विधायक तेजपाल नागर; ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी और एसीईओ हर्ष आनंद, यमुना प्राधिकरण एसीईओ अतुल सिंह, यमुना प्राधिकरण ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

स्रोत : https://parichowk.com/?p=46959